भाई बोला फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से गई जान :पुलिस का कहना-जांच शुरू की जायेगी

उज्जैन। मक्सीरोड नीमनवासा क्षेत्र में वेल्डिंग मशीन बनाने वाली आई आटोस् फैक्ट्री में शनिवार को काम करते समय पहली मंजिल की सीढ़ियों से सुनील पिता राधेश्याम सोलंकी 24 साल निवासी अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी गिरकर घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान भाई मनोज ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के चार घंटे तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई थी। सुनील को 3 से 4 अस्पताल ले जाया गया था। जिसके चलते उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। यह हादसा नहीं लापरवाही से हुई हत्या है। मामले में पंवासा थाना पुलिस का कहना था कि मर्ग कायम पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment