ब्राउन शुगर मामले में 2 साल से फरार तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो साल से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।क्राइम ब्रांच के मुताबिक 7 नवंबर 2024 को भंडारी ब्रिज के पास एमआर-4 रोड पर कार्रवाई करते हुए शादाब खान को 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान मामले में सह आरोपी इमरान पिता शमशेर साकरिया निवासी प्रतापगढ़ का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment