बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष के सामने बच्चों ने की गंभीर शिकायत अधीक्षक परस्ते को बदला,होमगार्ड जवान भी बदले -नाराज आयोग अध्यक्ष पौधारोपण किए बगैर ही लौटीं

 

उज्जैन।उज्जैन के मालनवासा स्थित बाल संप्रेषण गृह में चल रही गंभीर अनियमितताओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। उज्जैन प्रवास पर आईं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान संस्थान के बच्चों ने उनके सामने शिकायत की थी। इसके बाद संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रतापसिंह परस्ते एवं होमगार्ड के चार जवानों को हटा दिया गया है।

दो दिवसीय प्रवास पर आई अध्यक्ष दुसरे दिन मंगलवार को संप्रेषण गृह पहुंची थी । यहां उन्हें पौधारोपण भी करना था। उससे पूर्व वे बच्चों से रूबरू हुई थी। यहां बच्चों ने उनके सामने हालात बयां किए थे। व्यवस्थाओं और स्टाफ के रवैये से नाराज होकर अध्यक्ष बगैर पौधारोपण किए ही बैरंग लौट गईं। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी को तत्काल कमियां दूर करने और दोषियों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए उसके बाद बाल संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक पर तत्काल एक्शन लेते हुए उन्हें हटा दिया गया। बकौल श्री त्रिपाठी आयोग अध्यक्ष के निर्देशानुसार तत्काल ही संप्रेषण गृह प्रभारी अधीक्षक परस्ते को तत्तकाल हटाते हुए उन्हें मूल पद बाल गृह भेज दिया गया है।उनके स्थान पर लोकेन्द्र सिंह सोलंकी को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही होमगार्ड जवानों को हटाने के लिए जिला कंमाडेंट संतोष जाट को कहा गया था जिस पर चारों जवानों को हटा दिया गया है। आयोग अध्यक्ष ने खूद ही श्री जाट से चर्चा की थी। पूर्व में ही हमारे द्वारा होमगार्ड जवानों को हटाने एवं रोस्टर से जवान भेजे जाने के लिए लिखा गया था। इस बारे में होमगार्ड के जिला कंमाडेंट संतोष जाट का कहना था कि दो जवानों को तब्दील किया गया है।

शिकायत में सामने आया था कि संप्रेषण गृह में बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। संस्थान के अधीक्षक प्रताप सिंह परस्ते की मौजूदगी में यह पूरा घटनाक्रम चल रहा है, जिससे प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की नाराजगी के बाद अब महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment