बारिश थमने के बाद तापमान में 5.5 डिग्री की तेजी

उज्जैन। बारिश थमने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की तेजी आई गई, इस बीच 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई थी।
गुरूवार-शुक्रवार रात मानसून की दस्तक के बाद बारिश का दौरान शुरू हुआ था। शुक्रवार दिनभर रिमझिम का दौर बना रहा था, जिसके चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री पर आ गया था, हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी थी, लेकिन रात में बारिश थमने के बाद शनिवार दिनभर मौसम खुला रहा और धूप भी निकली, शाम को शासकीय जीवाजी वेधशाला पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले 5.5 डिग्री अधिक था। हवा की गति दिनभर 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की बनी रही। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्ता के अनुसार प्रदेश में मानूसन सक्रिय बना हुआ है, लेकिन शहर तक पूरी क्षमता के साथ नहीं पहुंच पा रहा है। यहीं वजह है कि अब तक झमाझम का नजारा दिखाई नहीं दिया है। शहर में 26 इंच के लगभग बारिश हुई है। अब भी 10 इंच बारिश की जरूरत है। वर्षाकाल का समय 15 जून से 15 सितंबर तक मना गया है, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश हुई है। वैसे मौसम विभाग की माने तो फिर से नया सिस्टम सक्रिय हो चुका है, 7 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो सकती है। उज्जैन में भी आसार बनेगें और 2 दिनों तक बारिश हो सकती है।
ना क्षिप्रा में उफान ना गंभीर के खुले गेट
इस बार वर्षाकाल शुरू होने के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश की झड़ी दिखाई नहीं दी है। तेज बारिश जरूर हुई है लेकिन ना तो क्षिप्रा नदी में उफान आया ना ही गंभीर डेम के गेट खोले गये। वर्षाकाल में क्षिप्रा नदी और गंभीर का नजारा देखने के लिये शहरवासी बड़े पुल से गंभीर डेम तक पहुंचते है, लेकिन इस बार ऐसा मौक उन्हे नहीं मिल पाया है। उम्मीद जताई जा रही है आगामी दिनों में गणेशोत्सव की शुरू होने वाली है, गणपति बप्पा अपने साथ बारिश लेकर आ सकते है और क्षिप्रा के साथ गंभीर में उफान देखने को मिल सकता है।
000000000000

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment