:बहू की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR दर्ज

भोपाल।भोपाल के ट्विशा सुसाइड मामले में उनकी सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि मां-बेटे के खिलाफ हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में केस बनाया गया है।पुलिस की दो टीमें आरोपियों के घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।दरअसल, 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शव के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान मिले हैं।ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले समर्थ से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment