बसों की बॉडी-इंटीरियर के नाम पर 2 करोड़ की ठगी:इंगैरेज संचालक 18 से ज्यादा बस मालिकों से एडवांस लेकर फरार

इंदौर।इंदौर में बसों की बॉडी बनाने वाले गैरेज संचालक पर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।आरोपी ने बसों की बॉडी बिल्डिंग, सीट कवर, एसी और इंटीरियर के काम के नाम पर एडवांस रकम ली, लेकिन काम पूरा किए बिना फरार हो गया।18 से ज्यादा बस संचालकों की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जनसुनवाई में डीसीपी से की शिकायत-विजय नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी राजा दिव्यांशु बर्मन, प्रथम गुप्ता, सूरज भारद्वाज, शमशेर सिंह और अन्य बस मालिकों ने आरोपी मोहित उर्फ मन्नू पुत्र सत्यनारायण दीक्षित के खिलाफ जनसुनवाई में डीसीपी को लिखित शिकायत दी थी।पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी ‘एमबी बस’ के नाम से बसों की बॉडी बनाने और कस्टमाइजेशन का काम करता है। बस संचालकों ने बॉडी बिल्डिंग, सीट कवर, एसी और इंटीरियर के काम के लिए उसे कुल 2 करोड़ रुपए से ज्यादा दिए थे। आरोप है कि एडवांस रकम लेने के बाद उसने काम अधूरा छोड़ दिया और पैसा लेकर फरार हो गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment