बजरंग दल ने पकड़े 5मवेशियों से भरे वाहन: दस्तावेज नहीं दिखा सके, पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर।इंदौर के लसूड़िया इलाके में बजरंग दल के लोगों ने करीब पांच आयशर वाहनों को रोका। इनमें क्रूरता पूर्वक मवेशी भरे हुए थे। बजरंग दल ने मौके पर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इस मामले में आयशर वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने बायपास पर एक्जोटिका होटल के सामने ब्रिज के ऊपर से मवेशियों से भरे पांच वाहनों को रोककर जब्त किया। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता महेंद्र मोरी, निवासी ग्राम कदवाली खुर्द, की शिकायत पर शनिवार को शकील खान, जाकिर खान, जावेद खान, सईद खान व अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।वाहन रोकने का कहा तो दौड़ाने लगे-महेंद्र मोरी के मुताबिक रात 8 बजकर 15 मिनट पर वाहन (MP09-GJ8684), वाहन (MH18-BG7265), वाहन (MH24-AU2625), वाहन (MH18-BG7807) और वाहन (MH18-BH6565) में बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए मिले।जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें रोका तो सभी ने वाहन भगाने की कोशिश की। कुछ दूरी पर रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने देखा कि वाहनों में जानवरों को अत्यधिक तंगी में, हवा और स्थान के अभाव में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।वाहन जब्त, मवेशी निगम को सौंपे-पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर मवेशियों को नगर निगम को सौंप दिया। यहां से उन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी के पास मवेशियों को लाने-ले जाने संबंधी दस्तावेज नहीं थे। हालांकि पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment