शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध:विरोध पर सिगरेट से जलाया: गंभीर धाराओं में केस दर्ज

इंदौर।इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट कर सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर गौरव (पिता संजय कुमार) के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक युवती अक्टूबर 2024 में पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। कॉमन हॉस्टल में उसकी पहचान गौरव से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और वे साथ घूमने भी जाने लगे। बाद में गौरव अलग जगह रहने लगा।युवती का आरोप है कि अगस्त 2025 में वह गौरव के फ्लैट पर गई थी। यहां आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी की बात को लगातार टालता रहा।युवती के मुताबिक 1 सितंबर की रात गौरव उसके कमरे पर आया था। उसने शादी की बात की तो गौरव ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि वह उसके साथ सिर्फ टाइमपास कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद के दौरान गौरव ने युवती के साथ मारपीट की और उसके हाथ को सिगरेट से जला दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे समझाया। इसके बाद तीन-चार दिनों तक वह उसके फ्लैट पर आता रहा और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment