उज्जैन। जीआरपी की टीम ने 11 सितंबर को प्लेटफार्म नम्बर 8 पर चैकिंग के दौरान पंजाब के लुधियान में रहने वाली परमिंदर पति जगतार कौर और जसविंदर उर्फ किंदर पति बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर उनके पास से ट्रॉली बेग और 3 पिट्टू बेग में भरा 74 किलो से अधिक मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया था। 12 सितंबर को मामले का खुलासा कर दोनों को पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया था। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एसआई बीएस कुशवाह की टीम दोनों को लुधियान लेकर पहुंची थी। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि उन्हे बैग डिलेवरी करने के लिये रूपये मिलते है। ट्रेन का टिकट भी मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले बुक कराते है। पुलिस ने दोनों के गिरोह से जुड़े साथियों की लुधियाना में तलाश की लेकिन कोई गिरफ्त में नहीं आ सका। जीआरपी की टीम ने दोनों का अपराधिक रिकार्ड पता किया तो सामने आया कि जसविंदर कौर पूर्व में लुधियाना पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। उसके खिलाफ 2 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है। दोनों को बुधवार रात जीआरपी की टीम लुधियाना से लेकर उज्जैन लौटी थी। गुरूवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पंजाब की महिला तस्करों को भेजा जेल