पुलिस ने तीन तस्करों से एमडी एवं रेनॉल्ट कार भी जब्त  की 

जावरा  । शहर पुलिस ने गुरुवार को बेगमपुरा ईदगाह रोड के सामने से तीन आरोपियों से प्लास्टिक की थैली में रखी 67 :58 ग्राम एमडी एवं रेनॉल्ट कार भी जब्त  की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल सीएसपी  युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी लकी पिता दिलीप मंडलोई 23 निवासी गांधीनगर मनावर( धार ),अरबाज पिता आशिक 23 निवासी खड़क वाली कसरावद खरगोन एवं दानिश पिता रशीद गोरी निवासी कलाई नर निवासी अंबेडकर चौराहा मनावर धार से 67: 58 ग्राम एमडी जब्त  की तथा आरोपियों से रेनाल्ड फाइनल कार एमपी 9 एएम 6202  भी जब्त की।कार्रवाई में थाना प्रभारी मंडलोई ,उप निरीक्षर राकेश मेहरा ,सहायक उप निरीक्षक सगीर खान ,प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदान सातपुते ,जगदीश चंद्र दमानी ,दिनेश भार्गव ,ललित जगावत ,राजेश पवार ,चेन राम पाटीदार, राजेश्वर पटेल एवं साइबर सेल की सरहनीय भूमिका रही।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment