इंदौर।इंदौर के पास खुड़ैल क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी का शव मंगलवार शाम पिपलादा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे कुएं के पास मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बहादुर सिंह (45) पुत्र अतरसिंह परिहार निवासी ग्राम शिवनी के रूप में हुई है। बहादुर सिंह खुड़ैल क्षेत्र के बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि अन्य परिजन अलग रहते हैं।पुलिस के मुताबिक बहादुर सिंह मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकल गए थे। करीब 11:30 बजे उन्होंने कुछ दोस्तों को मैसेज किए, जिसमें उन्होंने कर्ज नहीं चुका पाने की बात लिखी और जीवन समाप्त करने की जानकारी दी। मैसेज मिलते ही दोस्तों ने उन्हें कॉल करना शुरू किया और तलाश में जुट गए। लेकिन शाम को उनका शव हनुमान मंदिर के पास मिला।
प्रॉपर्टी कारोबारी ने दी जान:सुसाइड नोट में लिखा-मेरी मौत का कारण सिर्फ कर्ज है