रामघाट पर महिलाओं और पुजारियों के बीच मारपीट:दीपक बेचने को लेकर विवाद:केस दर्ज

उज्जैन। रामघाट पर रोजाना होने वाली  शिप्रा आरती के दौरान दीपक बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया।  दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।आरोप है कि पुजारियों ने आरती में उपयोग होने वाले पीतल के दीपक भी महिलाओं की ओर फेंके। घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना रविवार शाम की है। रोजाना की तरह रामघाट पर शिप्रा आरती चल रही थी। आरती समाप्त होने के बाद दीपक और पूजन सामग्री बेचने वाली महिलाओं व पुजारियों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के मुताबिक देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment