शाजापुर ।शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार सुबह पोल्ट्री फीड से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना मिडवे के सामने सुबह करीब 5 बजे हुई। हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा।जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अजय धाकड़ (पिता राम धाकड़, निवासी सेमरी, जिला शिवपुरी) मुरैना से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। ट्रक में मुर्गी पालन के लिए उपयोग होने वाला दाना (पोल्ट्री फीड) भरा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान सामने अचानक कोई वाहन आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक सड़क के बीच बनी खंती में उतरकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी अशोक और पायलट अंकित बरेठा ने तत्काल यातायात नियंत्रित किया।
मुरैना से महाराष्ट्र जा रहा पोल्ट्री फीड से भरा ट्रक पलटा:चालक सुरक्षित, नींद आने से हादसा