परीक्षा से पहले छात्राओं को हॉस्टल से निकालने का नोटिस, कलेक्ट्रेट में हंगामा

बुरहानपुर। शासकीय महाविद्यालय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं को पांच साल का हवाला देकर हॉस्टल खाली कराने का नोटिस थमा दिया गया है। नर्सिंग की परीक्षा सिर पर है और छात्राओं को तीन दिन में हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा गया है। इसी के विरोध में सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में छात्राएं एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला को ज्ञापन सौंपा।
छात्राओं का आरोप – बिना गलती सजा मिल रही है-छात्राओं ने बताया कि वे पिछले पांच साल से इसी छात्रावास में रह रही हैं। कोर्स और परीक्षा में देरी उनकी गलती से नहीं हुई, अभी तक नर्सिंग की परीक्षा ही नहीं हुई है। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले हॉस्टल से निकाले जाने पर उनके सामने रहने और पढ़ाई दोनों का संकट खड़ा हो गया है।ज्यादातर छात्राएं ग्रामीण और दूरदराज इलाकों से आती हैं, बुरहानपुर में उनका कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत की है।
*अधीक्षक बोलीं – ऊपर से आदेश हैछात्रावास अधीक्षक सीमा राठौर का कहना है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री स्तर से निर्देश आए हैं कि पांच साल पूरा कर चुकी छात्राओं को हटाया जाए। नियम के मुताबिक एक छात्रावास में पांच साल से ज्यादा नहीं रहा जा सकता। भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने कहा कि क्वालिटी ठीक है।एबीवीपी ने की जांच की मांग-एबीवीपी विभाग प्रमुख पृथ्वीराज महाजन ने कहा कि परीक्षा से पहले छात्राओं को इस तरह निकालना गलत है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। प्रशासन को छात्राओं को परीक्षा तक राहत देनी चाहिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment