रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालु की कार की टक्कर से मौत

नीमच -। नीमच जिले की सीमा में एक दुर्घटना में रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री की कार से हुई दुर्घटना में मौत हो गई।रामदेवरा जा रहे देवास जिला के गंधपुरी निवासी मदनलाल वर्मा की इस सड़क हादसे में मौत हो गई। सगराना घाटी के पास पीछे से आ रही तेज कार ने टक्कर  मार दी l जिससे  सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया l  जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।
                                                                         पैदल यात्रियों में रामदेवरा के शहर यात्री देवास जिले के राजेंद्र कुमार ने बताया कि नीमच बहादा रोड पर सगराना घाटी के समीप  कार क्रमांक जीजी 38 बी 4389 ने टक्कर मार दी  l वें सभी 30 अगस्त को देर शाम दर्शन के लिए पैदल निकले थे। उनके दोस्त राजेश कुमार के कर सिंह टक्कर के बाद उनके साथी मदनलाल   सड़क पर सर के बल पड़े और उनके सिर मे गंभीर चौट आई। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच और उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l पुलिस ने  की आवश्यक कारवाई के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment