ब्रह्मास्त्र मुम्बई
आईपीएल में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई में होगा। मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
इस मुकाबले में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है।
आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें एमआई को 22, जबकि सीएसके को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी टक की टीम 8 और सीएसके ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में टक सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।
तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है।