टापरी में खाट पर मिली युवक की खून से सनी लाश – कुछ माह पहले जेल से छूटा था, मकान विवाद की आशंका

उज्जैन। कुछ माह पहले जेल से रिहा होकर आए युवक की शनिवार सुबह टापरी में खाट पर खून से सनी लाश मिलना सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। हत्या की वजह मकान विवाद होना सामने आ रहा है। भाई की जानकारी जुटाए जा रही है।
उन्हेल थाना क्षेत्र के गांव सरवना की टापरी में लाश पड़ी होने की सूचना चौकीदार द्वारा शनिवार सुबह 7 बजे के लगभग पुलिस को दी गई थी। थाना प्रभारी संतोष चौहान घटनास्थल पहुंचे। मामला हत्या का होना सामने आया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसकी लाश खाट पर पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान रतनलाल पिता रुगनाथ बागरी 40 साल के रूप में हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि रात में भाई गोकुल के साथ शराब पी रहा था। भाई की तलाश करने पर वह फरार होना सामने आया जिसके चलते उसे पर हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की मौके पर जांच पूरी की ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के सिर पर डंडे से वार किए गए हैं जिससे उसकी मौत हुई है। ईट से बनी कच्ची टापरी में शराब की खाली बोतले भी मिली है। जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।
मकान को लेकर विवाद की जानकारी
एसआई मांगीलाल मालवीय ने बताया कि प्रारंभिक जांच और लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक के 7 भाई बहन है। कच्ची टपरी के पास भी एक मकान मृतक और उसके परिवार का बना हुआ है जिसका सौदा कर दिया गया था संभवत संपत्ति विवाद में ही रतनलाल की हत्या होना प्रतीत हो रहा है फिलहाल आरोपियों की जानकारी और उनकी गिरफ्तारी नहीं होने तक कुछ भी स्पष्ट कह पाना मुश्किल होगा।
संपत्ति अपराधों का आरोपी मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक रतनलाल उन्हेल थाना क्षेत्र का संपत्ति अपराधों का आरोपी है उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं जिसमें चोरी के अपराध भी शामिल हैं। रतनलाल कुछ माह पहले ही जेल से छूट कर आया था। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। हत्या की वजह भी जल्द सामने आ जाएगी। मृतक शादीशुदा था लेकिन पत्नी अलग रहती है। भाई बहन की आसपास के गांव में निवास करते हैं मृतक अकेला रहता था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment