चलती बस में लगी आग:टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को उतारा गया

इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। हादसा शिप्रा थाने के सामने हुआ। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पुलिस के मुताबिक, चलती बस का अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक ने बस को संभालने की कोशिश की। इसी दौरान घर्षण के कारण बस के अगले हिस्से में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment