हेड कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़:पीड़िता बोली- कार में बंधक बनाया;

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने देवास पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़, धमकी और बंधक बनाने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था, लगातार फोन कर परेशान करता था और शादी का दबाव बना रहा था।देवास में हुई थी पहचान-पुलिस के मुताबिक, महिलाकॉन्स्टेबल ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह करीब एक साल से राहुल शर्मा को जानती है। दोनों की पहचान देवास में पदस्थापना के दौरान हुई थी। शुरुआत में बातचीत होती थी, लेकिन बाद में राहुल लगातार फोन करने लगा। मना करने के बावजूद वह बात करने का दबाव बनाता रहा।पीड़िता ने बताया कि राहुल की हरकतों से परेशान होकर उसने देवास से इंदौर तबादला करा लिया। इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। उसने नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन राहुल अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा और धमकियां देता रहा। वह कई बार उसका पीछा भी करता था।शिकायत के अनुसार, राहुल ने कई बार कहा कि यदि महिला उससे बात नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। एक बार वह महिलाकॉन्स्टेबल का पीछा करते हुए सरकारी अस्पताल तक पहुंच गया, जहां वह एक मामले में पीड़ित का मेडिकल कराने गई थी। वहां भी उसने उससे बात करने की कोशिश की और विवाद किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment