इंदौर।क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कोर्ट परिसर से औपचारिक गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उससे मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क और मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तौसीफ (33) पिता आरिफ खान निवासी तंजीम नगर खजराना है, जो फेब्रिकेशन का काम करता है। वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।फरार घोषित किया गया था-पुलिस के अनुसार 6 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच ने आरोपी असद शेख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम कोकीन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की सफेद दोपहिया वाहन जब्त किया था। मामले की जांच के दौरान तौसीफ की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद उसे फरार आरोपी घोषित किया गया था।
क्राइम ब्रांच ने किया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी कोर्ट से गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस