कमियां दूर नहीं करने पर नेपानगर का अमन अस्पताल सील:दस्तावेजों की भी होगी जांच

बुरहानपुर/ नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर की साड़ा कॉलोनी स्थित अमन अस्पताल को सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। अस्पताल नगर पालिका के भवन में किराए पर संचालित हो रहा था। विभाग ने यह कार्रवाई दोबारा जांच के दौरान पहले बताई गई कमियों में सुधार नहीं मिलने पर की।12 जुलाई को हुई थी पहली जांचमेडिकल ऑफिसर डॉ. नबील खान के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 जुलाई को अस्पताल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई कमियां सामने आई थीं। इन्हें दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया था और कमियां दूर करने के लिए कहा गया था।
दोबारा जांच में नहीं मिला सुधार-सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का दोबारा निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पिछली जांच में सामने आई कमियों को अस्पताल प्रबंधन ने दूर नहीं किया था। कमियां बरकरार मिलने के बाद इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अमन अस्पताल को सील कर दिया गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment