इंदौर। राजबाड़ा के कुछ रेडिमेड व्यापारियों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच ने हैदराबाद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को इंदौर लाए। अब उससे पूछताछ कर रहे हैं।इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा 26 मार्च 2025 को राजबाड़ा के रेडिमेड कपड़ा व्यापारी मुकेश जैन सहित 16 व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में उनके साथ हुई ठगी की शिकायत की।शिकायत में बताया दलाल अशोक गोपलानी व उसके साथी कार्तिक ने खुद को बाहर की प्रतिष्ठित व्यापारिक फर्मों से जुड़े होने का विश्वास दिलाया और इंदौर के व्यापारियों को मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, तेलंगाना और राजस्थान की विभिन्न फर्मों से व्यापार कराया और 30 से 45 दिनों में सभी पेमेंट का आश्वासन दिया।
कपड़ा व्यापारियों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार