सनावद। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सनावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक 30.09.26 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटर साइकल से कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब लेकर देलवाडा के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की।कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति मोटर साइकल की टंकी पर बोरी रखे हुए आता दिखा, जिसे पुलिस टीम ने रोका। पूछताछ पर उसने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ कालू उर्फ दीपक पिता नाहरसिंह अजनारे निवासी मोरटक्का स्टेशन रोड मांधता जिला खंडवा बताया।बोरी की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक की पन्नियों में कुल 54 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 5400 रुपये है। वैध दस्तावेज व लाइसेंस पूछने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 लीटर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 50 हजार रुपये जप्त कर थाना सनावद में अपराध क्रमांक 433/26 धारा 34(1)क, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध शराब परिवहन के तहत कार्रवाईमें 54 लीटर महुआ शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार