सारंगपुर।अक्टूबर में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को 34 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में क्षेत्र के मौसम तेजी से बदलने वाला है। बंगाल की खाडी में फिलहाल कोई नया सिस्टम नहीं बनने से अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां होने की संभावना नहीं है। लेकिन आर्द्रता बढने से दिन गर्म और उमस भरे रहेंगे, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार इस साल मानसून के बाद के मौसम पर अल-नीनो का प्रभाव है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री से 20 डिग्री के बीच सहने की संभावना है। हालांकि महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम में ठंडक बढेगी। इस साल बारिश सामान्य होने के कारण क्षेत्र में बोवनी में गेहूं का रकबा कम हो सकता है।
—
अल-नीनो का असर: अक्टूबर में अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान 35से36 डिग्री- तक जा सकता है