अतिक्रमण होने से मार्ग हो गया आधा आवागमन में आमजन परेशान 

उज्जैन। खाचरौद-बड़नगर रोड नगर का एक सबसे अधिक आवाजाही वाला रोड है। यहां पर प्रतिदिन अल सुबह से लेकर देर रात्रि तक बड़े वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इस रोड के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा इतना अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते यह रोड आधा ही रह गया है। जबकि इस रोड पर एक निजी बस सर्विस की बस का ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर कोई उचित कार्यवाही नहीं करने से दुकानदारों के हौसले इतने मजबूत हो गए हैं, और प्रशासन का उन्हें कोई भी डर भी नहीं है।यहां बता दे खाचरौद क्षेत्र में उज्जैन दरवाजा से लेकर बड़नगर बाईपास चौराहे तक बड़ी मात्रा में रोड के दोनों तरफ बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान है। इन प्रतिष्ठानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से भी अधिक जगह रोड तक घेर रखी है, जिसके चलते इस मार्ग पर बड़े वाहनों को निकालने में बाधा तो उत्पन्न हो रही है, ऐसे में बड़ी दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। दुकान के बाद आगे और अतिक्रमण – यहां बता दें उज्जैन दरवाजा से लेकर बड़नगर बाईपास चौराहे तक दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे इतना अतिक्रमण करने से उनकी दुकान पर चढ़ने वाले ग्राहक अपने वाहन रोड के मध्य ही लगा देते हैं। जिसके चलते बड़े वाहनों को निकलने में रोजाना परेशानी झेलना पड़ रही है। ऐसे में दुकानदार द्वारा ग्राहकों के बैठने के लिए टेबल, कुर्सी तक रोड पर ही रख देने से इस रोड पर इतना अतिक्रमण हो चुका है कि जैसे  रोड को ही दुकानदारों द्वारा घेर लिया हो।
यह बोले जिम्मेदार –– खाचरौद नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका सीएमओ रवि गुप्ता को अतिक्रमण कर्ताओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र सभी अतिक्रमण कर्ताओं पर कार्यवाही की जावेगी- एसडीएम नेहा साहू
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment