उज्जैन। प्रेम विवाह करने वाली महिला का चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकालने वाले 3 आरोपियों की गुरूवार को गिरफ्तारी कर ली गई। घटनाक्रम सामने आने के बाद 3 को मौके से दबोच लिया गया था। अब 5 फरार आरोपियों की तलाश में झारड़ा और राघवी पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश मार रही है। मंगलवार को झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया वेणा में पति को छोड़ प्रेम विवाह करने वाली महिला का 3 साल बाद गांव लौटने पर ससुराल वालों ने अमानवीय व्यवहार करते हुये जुलूस निकाल दिया था।…
Read More