PM मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाई:कहा- हथियार वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

करणपुर।पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि हथियार वाले नक्सली चले गए। अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा। उनकी पहचान करनी होगी।पीएम ने कहा कि जब किसी देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन सफल नहीं हो पाते। लेकिन जब आंतरिक सुरक्षा कमजोर होती है, तो बाहरी दुश्मन भी सिर उठाने लगते हैं।पीएम ने यह बात छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोबरा ऑपरेशंस बेस में CRPF जवानों के सामने कही। पीएम लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। इससे पहले 12 मौकों पर उन्होंने देश के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था। सबसे ज्यादा 3 बार जम्मू-कश्मीर गए। दो-दो बार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जा चुके हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment