April 29, 2024

मुंबई। महाराष्ट्र में सूबे के 13 मंत्री और 70 विधायक तथा नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके कारण आज बुधवार होने वाली मंत्री समूह की नियमित बैठक टाल दी गई है। इन सभी मंत्री-विधायकों का इलाज जारी है। यह जानकारी मदद एवं पुनवर्सन मंत्री विजय बडेट्टीवार ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री बहुत जल्द लॉकडाउन अथवा कठोर प्रतिबंध के बारे में निर्णय ले सकते हैं।