April 29, 2024

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) विष्णुपरा में रहने वाली प्रीति पति रितेश गोमे विवेकानंद कालोनी में वेक्स एंड मेकअप स्टूडियो नाम से ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। शाम को वह पार्लर बंद करने के बाद घर लौट गई थी। सुबह जब पार्लर खोलने पहुंची तो ताला टूटा हुआ था। चोरी होने पर मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रीति गोमे की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पार्लर में रखे एक जोड़ सोने के टॉप्स और डीवीआर चोरी किया है। पुलिस आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देख चोरी की पहचान का प्रयास कर रही है।