एयरगन के छर्रे लगने से आदिवासी किशोर की मौत

 

रायसेन। यहां आदिवासी किशोर की एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे शनिवार को पूछताछ की गई।

घटना जिले की सिलवानी के थाना बम्होरी के ग्राम पड़रिया खुर्द की है। 13 साल का रोहित ठाकुर पुत्र गिरवर ठाकुर आदिवासी का शव खेत पर बने मकान के ऊपर वाले कमरे में मिला। यह खेत यशवंत धाकड़ का है। पुलिस के मुताबिक, रोहित के साथ काम करन वाले साथी ऊपर कमरे में चाय पी रहे थे। रोहित को एयरगन के छर्रे लगे हैं।