April 26, 2024

मनावर। अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मनावर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के महिलाएं पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए।

इस वर्ष सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शुक्रवार 21 अप्रैल को मंत्र श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जो मंगला देवी प्रांगण में संपन्न हुआ उक्त आयोजन का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन का विस्तार से सभी के समक्ष परिचय रखना था अगले दिन 24 अप्रैल को सतना मंदिर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन एवं मंत्रोच्चार का आयोजन रखा गया जो प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक था शाम के समय भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो जागेश्वर मंदिर राधारमण कॉलोनी से प्रारंभ होकर मनावर के गांधी चौराहे होते हुए ब्राह्मण समाज के सत्यनारायण मंदिर जूनी मनोहर पहुंची जहां पर भगवान परशुराम जी की महा आरती का आयोजन किया गया था।

आरती के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन मंगलादेवी प्रांगण में रखा गया था जहां पर सभी समाज के वरिष्ठ गण एवं महिलाएं प्रसाद ग्रहण करने के लिए उपस्थित हुए

रिपोर्ट कौशिक पंडित