लिवइन पार्टनर ने छोड़ा तो महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र  उज्जैन। तीन सालों तक तीन बच्चों की मां युवक के साथ लिवइन में रही। कुछ दिन पहले युवक उसे छोड़कर चला गया। महिला ने उसकी तलाश की और शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। अपने साथ हुई तीन साल तक ज्यादती की शिकायत महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच में लिया है।
सिहोर की रहने वाली महिला के पति का कोराना काल में निधन हो गया था। वह तीन बच्चों के रहती थी। इस दौरान उसका दानीगेट के समीप कार्तिक चौक में रहने वाले जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश शर्मा से संपर्क हुआ। जितेन्द्र पंडिताई का काम करता था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और लिवइन में रहने लगे। जितेन्द्र ने उसे दो साल तक इंदौर के किराये का मकान लेकर रखा। कुछ माह पहले वह महिला के साथ काजीपुरा स्थित किराये के मकान में रहने आ गया था। तीन साल तक साथ रहने के बाद 27 वर्षीय महिला ने जितेन्द्र से शादी करने की बात कहीं तो वह छोड़कर चला गया। महिला का उससे संपर्क नहीं होने और जितेन्द्र के वापस नहीं आने पर उसने बुधवार रात चिमनगंज थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत की। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच में लिया है। जितेन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे है।