JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप:11 छात्रों ने ICC में शिकायत दर्ज कराई

नई दिल्ली।दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के 11 छात्रों ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए है। मामला मई के पहले हफ्ते में हुए वाइवा एग्जाम का है। रिपोर्टस के मुताबिक, प्रोफेसर ने वाइवा के दौरान छात्रों से सेक्सुअल कमेंट किए। मई के दूसरे हफ्ते में एक छात्रा ने छात्रों के अनऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में प्रोफेसर के कमेंट की जानकारी दी। इसके बाद कई और छात्राओं ने भी प्रोफेसर पर इसी तरह के आरोप लगाए।सूत्रों के मुताबिक, प्रोफेसर ने छात्रों से कहा था कि अगर वे उनके सेक्सुअल प्रपोजल स्वीकार करती हैं तो उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जा सकते हैं।मई के अंत में ICC में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद कमेटी ने कई छात्रों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। शिकायत के बाद JNU में करीब 45 दिन का सेमेस्टर ब्रेक रहा। जुलाई के मध्य में क्लास शुरू होने के बाद इस मामले को लेकर छात्रों के बीच फिर चर्चा शुरू हुई। JNU प्रशासन ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment