दूल्हे को मंडप से उठा ले गई इंदौर-पुलिस:युवती ने झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में सीहोर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम बुधवार को सीहोर पहुंची और शादी समारोह के दौरान मंडप से दूल्हे को हिरासत में लेकर इंदौर ले आई। मामले में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि सीहोर निवासी रवि विश्वकर्मा ने शादी का…

Read More

खुड़ैल एसडीएम पहुंचे एकीकृत शाला स्कूल:बच्चों से बातकर उनकी परेशानियों को भी जाना

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर अब स्कूल के शुरू होने पर उनके मध्यान भोजन की समीक्षा के लिए निर्देश भी दिए गए है।    ऐसे में 2 दिन पूर्व खुड़ैल एसडीएम राहुल गुप्ता के ज्वाइन करने के बाद आज से शासकीय स्कूल में जाकर वह की व्यवस्थाओं के साथ विशेषकर मध्यान भोजन को भी चेक किया गया।   आज खुड़ैल खुर्द के सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर स्वयं एसडीएम राहुल गुप्ता ने भोजन कर उसकी क्वाल्टी भी चेक की।   वही शिक्षक के साथ स्कूल के बच्चों से सीधे बात…

Read More

*रिकार्ड शाखा में दिखेगा कलेक्टर का नवाचार:प्लास्टिक के डब्बे में सुरक्षित रखे जायेंगे रिकार्डस

इंदौर। *कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज रिकॉर्ड शाखा का निरीक्षण कर रिकॉर्ड को आकर्षक बनाने पर ही स्पॉट पर ही रणनीति बना ली।   *इस कार्य की जिम्मेदारी कलेक्टर सर ने, एडीएम पंवार नवजीवन ,एसडीएम अजय भूषण शुक्ल, श्रुति अग्रवाल को सौंपी गई है। इसमें अब रिकॉर्ड्स की कोडिंग की जाएगी। वही अब उन्हें जल्द ही प्लास्टिक के डब्बे में सुरक्षित रखे जायेंगे।  एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय का नाम और उनका हेड्स भी बनाएंगे।  *अब इन्हें एयर  टाइट प्लास्टिक रिकॉर्ड में रखे जायेंगे। इसके अलावा सरल प्रकिया…

Read More

यूपी-बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश:असम में 99 गांव डूबे,; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

नई दिल्ली/भोपाल।यूपी के 10 और बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं।ओडिशा के पुरी में गुरुवार…

Read More

शादी से इनकार पर लॉ स्टूडेंट की हत्या: नाराज भाई ने सीने और पीठ पर चाकू मारा

बेंगलुरु। शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक लॉ छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोडीहल्ली में रहने वाली अमृता पर 13 जुलाई की शाम 4:30 बजे सूर्या नाम के शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दरअसल, अमृता ने सूर्या के भाई धनुष की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पहले दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब अमृता को पता चला कि धनुष की पहले भी शादी हो चुकी…

Read More

अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड हारा:, ‘फॉकलैंड बैनर’ लहराने पर विवाद

अटलांटा।डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार रात को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। टीम 85 मिनट 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद आखिरी 7 मिनट में दो गोल दागे और जीत हासिल की। फाइनल में उसका मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन से होगा।अटलांटा में एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट के गोल से इंग्लैंड फाइनल की ओर बढ़ता दिख रहा था। लेकिन लियोनेल मेसी की टीम ने आखिर वक्त में मैच का…

Read More

अमेरिका की ईरान पर एयरस्ट्राइक :जवाब में तेहरान का बहरीनमें हमला, जॉर्डन ने 8 मिसाइलें गिराईं

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान में सैन्य ठिकानों पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, रक्षा ठिकाने और सिस्तान-बलूचिस्तान में 388वीं ब्रिगेड की बैरक को निशाना बनाया गया।जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया। दूसरी तरफ जॉर्डन ने 8 ईरानी मिसाइलें मार गिराने की जानकारी दी। इस बीच ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ…

Read More

घोड़ा चौराहा पर निगम के अल्टीमेटम के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे दुकानदार

रतलाम। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रसिद्ध घोड़ा चौराहा चौपाटी को हटाने के प्रशासनिक फरमान के बाद शहर में सियासी और प्रशासनिक घमासान चरम पर पहुंच गया है। नगर निगम द्वारा चौपाटी खाली करने के लिए दिए गए महज चार दिन के अल्टीमेटम के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से जारी इस बेमियादी हड़ताल ने अब  राजनीतिक रंग ले लिया है।​चौपाटी को हटाने की कार्रवाई के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। सूत्रों के…

Read More

भादवामाता मंदिरकी दानपेटियां से दानराशि 45 लाख नगदी . व 4 किलो 700 ग्राम चांदी प्राप्त

नीमच । जिले के प्रसिद्ध-चमत्कारिक आरोग्य तीर्थ मालवा की वैष्णवी देवी नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता जी मंदिर परिसर की दानपेटियां सोमवार को लगभग तीन माह में खोली गई। दानराशि की गणना शाम 7 बजे तक जारी रही l जिसमें कुल राशि 43 लाख 80 हजार 70 रुपयें नगद प्राप्त हुई ।इसी प्रकार से पेटियों से 1 लाख 15 हजार 800 सौ रुपये की चिल्लर निकली l इन्हीं दान पेटियों से दान स्वरुप चांदी 4 सौ 70 ग्राम प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार-संतोष पोरवाल एवं सबंधित बैंक अधिकारी कर्मचारीगण…

Read More

नगर निगम बजट सत्र में भारी हंगामा: विपक्ष ने प्रशासन को घेरा:महिला पार्षद बैठीं जमीन पर

​बुरहानपुर- परमानन्द गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित बुरहानपुर नगर निगम का बजट सत्र पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गया। जलावर्धन योजना में कथित वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं, दूषित जलापूर्ति और शहर के विभिन्न वार्डों में अटके विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने निगम प्रशासन और सत्तापक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्षी पार्षदों ने जलावर्धन योजना का काम संभाल रही निजी कंपनी के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाने की पुरजोर मांग की, हालांकि भारी विरोध और हंगामे के बीच यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।​विकास…

Read More