पिपलीयामंडी।किसान विरोधी मोदी सरकार की गलत नीतियां का खामियाजा लंबे समय से अन्नदाता किसान भुगतने को मजबूर है।मोदी सरकार की गलत आयात,निर्यात नीतियों से किसानों को उसकी उपज का वाजिव दाम नही मिल रहा है।उक्त बात जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने गुरुवार को मुंदेडी के 75 वर्षीय किसान पूरणमल नंदाजी ब्राम्हण से खेत मे जुगाड़ के कुलपे चला रहे किसान से चर्चा की पूरणमल ने बताया कि मेरे पास ढेड़ बीघा खेती है एक बीघा में मूंगफली बोई है जिस पर 8 हजार रुपये का खर्चा आया अब…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मर्ग कायम
टांडा(धार)- टांडा के पास मगदी गांव में अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मगदी निवासी सुबान पिता मोहन भीलाला 49 वर्ष ने स्वयं के खेत मे लगे सागवान के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।सूचना पर टांडा पुलिस ने मर्ग कायम किया। बताया जा रहा है कि सुबान ने 2 बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
Read Moreऔद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी – कलेक्टर
नीमच- जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए।…
Read Moreपशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों से 24 लाख मिले: विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण दान में आए
मंदसौर।मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों को बुधवार को खोला गया। पहले दिन की गणना में 24 लाख 2 हजार 450 रुपये नकद प्राप्त हुए हैं। दान पेटियों से विदेशी मुद्रा और सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि दान राशि की गणना पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई। सुबह से शुरू हुई यह गणना देर शाम तक चली। शेष दान राशि की गणना गुरुवार को पूरी की जाएगी।दान पेटियों से ब्राजील और नेपाल सहित विभिन्न देशों की विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई…
Read Moreकूरियर फ्रैंचाइसी के नाम पर ठगी: ऑनलाइन एग्रीमेंट कर रकम ली, साइबर फ्रॉड का केस दर्ज
रतलाम।कूरियर ऑफिस की फ्रैंचाइसी खोलने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन कंपनी का विज्ञापन देख संपर्क किया। पीड़ित ने ऑफिस के लिए सामान भी खरीद लिया। कंपनी द्वारा चार बार में बैंक खाते में कुल 1 लाख रुपए जमा करा लिए। एग्रीमेंट भी करवा लिया। लेकिन रुपए लेने के बाद ना तो कंपनी ने संपर्क किया और नहीं कोई ऑफिस खुल पाया। मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र का है। सखवाल नगर निवासी भारत (27) पिता कालूराम राठौड़ की शिकायत पर पुलिस…
Read Moreअर्जुन मेहंदिया सुसाइड केस में2 और गिरफ्तार:अब तक चार आरोपी पकड़े, 3 की तलाश जारी
देवास।खातेगांव पुलिस ने अर्जुन मेहंदिया को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यह मामला मई 2026 का है। 19 मई को दावठा निवासी अर्जुन मेहंदिया का तिरपट्टी चौराहे से अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की…
Read Moreपति ने पत्नी का होंठ चाकू से काटा:खाना खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया था
देवास।देवास में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी प्रेम विवाह करने वाली पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी को खाना खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से उसका होंठ काट दिया। वारदात के बाद वह पत्नी और मासूम बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल महिला रिहाना (27), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।…
Read Moreमारपीट करते हुए मेमू ट्रेन से गिरे यात्री,वीडियो वायरल :जीआरपी बोली-ऐसा कुछ नहीं हुआ
उज्जैन।रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में दो यात्रियों की मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों गुत्थमगुत्था करते हुए ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि घटना बुधवार रात हुई। हालांकि, जीआरपी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा है कि बुधवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रतलाम से नागदा जा रही मेमू ट्रेन में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ट्रेन के दरवाजे तक…
Read Moreशादीशुदा युवक ने प्रेमिका के भाई की हत्या की:, नागदा में आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। जिले के नागदा में पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस कत्ल के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह पूरी घटना 14 जुलाई की है, जब जूना नागदा में बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे के पास हनुमान मंदिर इलाके में एक युवक की लाश मिली थी। सूचना मिलते ही नागदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की…
Read More:15 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी दोषमुक्त, 2.19 करोड़ की संपत्ति राजसात:
इंदौर। करीब 15 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप से दोषमुक्त कर दिया, लेकिन ईडी की ओर से अटैच की गई करीब 2.19 करोड़ रुपए की संपत्ति पर किसी ने दावा नहीं किया। इसके चलते कोर्ट ने उस संपत्ति को शासन के पक्ष में राजसात करने के आदेश दिए हैं।2011 में दर्ज हुआ था मामला-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2011 में महू स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन क्लर्क राजेश नीम और अंजना नीम…
Read More