महिदपुर। थाना महिदपुर की टीम एवं खनिज अधिकारी रमेश सोलकी की टीम के द्वारा करणदीप सिंह, एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा (भापुसे), एसडीएम अजय हिंगे के मार्गदर्शन में दिनांक 29.10.26 को निरीक्षण के दौरान भीमाखेडा के पास पांच ट्रेक्टर जो पीली मिट्टी से भरे होकर कस्वा महिदपुर की ओर जा रहे थे जिन्हे रोककर ट्रेक्टर चालको से मिट्टी परिवहन करने के संबंध मे दस्तावेज मागे गये जिनके द्वारा संतोषजनक जबाव नही देने पर टीम द्वारा उक्त पांचो ट्रेक्टरी को थाना महिदपुर परिसर में खडे किये गये बाद खनिज अधिकारी उज्जैन रमेश सोलकी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बिजली बिल वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने की मारपीट:केस दर्ज- वीडियो वायरल
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के खरसौद खुर्द में बिजली बिल की वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने मारपीट की। कर्मचारी उनसे बिल की राशि जमा करने का कह रहे थे।घटना में कर्मचारी की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। गुरुवार को घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने किसान श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ केस दर्ज किया है।बिल जमा करने से इनकार पर बढ़ा विवाद-बिजली विभाग में वरिष्ठ परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ ईश्वर भिलाला (50) निवासी…
Read MoreINDIA ब्लॉक से गठबंधन कर सकती है CJP: 1 नवंबर की रैली को समर्थन; राहुल बोले- छात्र संगठन भी मार्च में आएं
नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विपक्ष की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी के लोग रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। CJP ने INDIA ब्लॉक से गठबंधन के संकेत भी दिए हैं। उसने इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है। वहीं, राहुल गांधी…
Read Moreहाईकोर्ट ने आजम खान औरउनके बेटे की 10 साल की सजा सस्पेंड की : दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार
इलाहाबाद।सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा को हाईकोर्ट ने सस्पेंड कर दिया। दोनों को जमानत भी दे दी। गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डबल पैन कार्ड मामले में यह फैसला सुनाया है। हालांकि, कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब्दुल्ला के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, आजम अभी जेल से बाहर आएंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। वजह आजम के खिलाफ अभी दो पेंडिंग केस हैं।आजम…
Read More*अफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही*
इंदौर। शहर में विकास कार्यों की फाइलें दफ्तरों में अटकी हैं और जनता परेशान हो रही है। अफसर कागजों में उलझे हैं, जिसका खामियाजा सरकार की छवि को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह सुदामा नगर सेक्टर-डी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गुस्सा फूट पड़ा। *उन्होंने दो टूक कहा “आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है।”* महापौर अपने नियमित सुबह के दौरे के दौरान स्थानीय पार्षद जीतू राठौर…
Read Moreरेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लेकर ऑटो चालकों में खींचतान, मीटर से सफर की व्यवस्था कब?शहर की छवि पर सवाल
इंदौर। देश के स्वच्छ शहर इंदौर की पहचान केवल साफ-सफाई और विकास से नहीं, बल्कि यहां आने वाले मेहमानों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवहार से भी बनती है,लेकिन रेलवे स्टेशन के बाहर उतरते ही यदि यात्रियों का सामना ऑटो चालकों की चिल्ला-पुकार, सवारी को अपने वाहन में बैठाने की प्रतिस्पर्धा और किराए को लेकर असमंजस से हो, तो शहर की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार होता है। दूसरे शहरों से आने वाले यात्री, परिवार, बुजुर्ग और महिलाएं स्टेशन से…
Read Moreतीन निरीक्षकों को लाईन से थाना प्रभारी बनाया,4 के थाना बदले
उज्जैन। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार को कार्य व्यवस्था की दृष्टि से रक्षित केंद्र से तीन निरीक्षकों को थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ ही एक कार्यवाहक निरीक्षक के थाना क्षेत्र में बदलाव किया गया है और एक को रक्षित केंद्र उज्जैन से थाना प्रभारी बनाया गया है।तीन उप निरीक्षकों को भी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।जारी आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह परिहार थाना प्रभारी देवासगेट से बडनगर भेजा गया है। उनके स्थान पर कार्यवाहक निरीक्षक ज्योति दीखित को…
Read Moreजाजू सागर बांध से पानी की अवैध निकासी पर कार्रवाई, करीब दो लाख रुपये मूल्य के पाइप जब्त
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जाजू सागर बांध (हरकियाखाल बांध) से पानी की अवैध निकासी रोकने के लिए बुधवार को प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। एसडीएम नीमच श्री पराग जैन के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व, पुलिस एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बांध क्षेत्र में 25 से अधिक स्थानों पर जमीन में दबाकर बिछाई गई अवैध पाइपलाइन हटाई। कार्रवाई में करीब दो ट्रॉली पाइप जब्त किए गए, जिनका अनुमानित मूल्य दो लाख रुपये है। एक हजार फीट लंबी पाइपलाइन हटाई-मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के…
Read Moreपुलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना नगर पालिका के जवाबदारों की लापरवाही से खटाई में:जवाबदेही सवालों के घेरे में…
जावरा। पुलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना नगर पालिका के जवाबदारों की घोर लापरवाही से खटाई में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जावरा नगर पालिका को 8 करोड़ का भुगतान जावरा नगर पालिका अधिकारियों द्वारा योजना के आधे अधूरे कार्यों पर 7 करोड़ 60 लाख का भुगतान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने जावरा शहर की सबसे महती योजना पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना को 8 वर्ष में भी पूरा नहीं करना अधिकारियों की कार्य शैली पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाता हे मध्यप्रदेश शासन द्वारा योजना स्वीकृत कर 8 करोड़ जावरा नगर पालिका को भुगतान कर दिए…
Read Moreइंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कुएं में मिला दो दिन से लापता युवक का शव
सनावद। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर प्रजापति ढाबे के सामने स्थित जैन मंदिर के पीछे कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनावद निवासी इमरान अली (35), पिता हिफाजत अली, निवासी भील मोहल्ला के रूप में हुई है।मोरटक्का चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लखन सिंह डावर ने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मांधाता सिविल अस्पताल भेजा।परिजनों के अनुसार इमरान अली पिछले…
Read More