पुलिस जन सुनवाई शिकायत निवारण  शिविर में एसपी ने 18 शिकायतों का किया निराकरण

नीमच।  – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये  है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन  द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 11.08.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन…

Read More

कार्यकर्ताओं ने मवेशी के कंकाल को सीएमओ की टेबल पर रखकर किया विरोध ,प्रकरण  दर्ज

 जावरा  । नगर पालिका के ट्रैचिग ग्राउंड में से मवेशियों के कंकाल  के भरे ठेले गायब हो जाने से हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह कंकाल लेकर नगर पालिका संगठन कार्यकर्ता पहुंच गए और सीएमओ की टेबल पर रख दिए। कहा गया कि कंकाल नगर पालिका के ट्रैचिग ग्राउंड पर दफनाए जाने वाले गोवंश के हैं ।इसको लेकर सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन चला रहा ।कभी नगर पालिका औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना फिर घंटाघर चौराहा पर करीब 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया ।औद्योगिक क्षेत्र…

Read More

सिविल अस्पताल की ओपीड़ी में घूम रही गाय, लेबर रूम में चूहों का आतंक

 सारंगपुर।सरकारी सिविल अस्पताल की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। मरीजों को संक्रमण से बचाने और सुरक्षित माहौल देने का दावा करने वाला यह अस्पताल खुद घोर अव्यवस्थाओं का शिकार है। बुधवार को दोपहर 3:30 बजे अस्पताल की ओपीडी से सामने आई तस्वीरों ने सुरक्षा और स्वच्छता के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल की ओपीडी में जहाँ मरीज इलाज के लिए कतारों में खडे होते है, वहीं एक गाय बेखौफ घूमती नजर आई। इस हिस्से में मवेशी के अचानक बिदकने से बुजुर्गों,…

Read More

चर्चित नाथूलाल हत्याकांड में पिपलोदा जप उपाध्यक्ष सुरेश जाट समेत  8 को आजीवन कारावास

रतलाम ।  जिले के जावरा क्षेत्र के बहुचर्चित कंचनखेड़ी नाथूलाल चौधरी हत्याकांड में जावरा न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश  जे.बी.एस. राजपूत की अदालत ने गत  दिवस इस  हत्याकांड  में निर्णय सुनाते हुए पिपलोदा के कांग्रेस नेता  जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट समेत  आठ आरोपियों को दोषी करार दिया। सभी आरोपियों को हत्या  के अपराध के लिए आजीवन कारावास  की सजा सुनाई गई है।  रिकॉर्ड के अनुसार मामले की रिपोर्ट  विकास पिता मुकेश चौधरी निवासी ग्राम आक्या कोली, जिला उज्जैन (हाल मुकाम ग्राम कंचनखेड़ी, पिपलौदा) ने दर्ज…

Read More

बिचौली मर्दाना में बुनियादी सुविधाओं का संकट:तालाब बना सियासत का नया मुद्दा

इंदौर ।बिचौली मर्दाना में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोला है।  क्षेत्र में पार्षद, विधायक और महापौर तीनों भाजपा से होने के बावजूद रहवासी आज भी गड्ढों भरी सड़कों, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट और अनियमित पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे हैं।      बड़ी संख्या में परिवारों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब स्थानीय से लेकर नगर निगम स्तर तक सत्ता एक ही दल के पास है, तो…

Read More

16 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल का कारावास

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा मिली है। उपनिदेशक अभियोजन राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की मां ने 30 अक्टूबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कैटरिंग का काम करती है।29 अक्टूबर 2024 की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी अपनी नानी के घर जाने का बोलकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पिछले एक साल से उसकी पहचान पवन (23) से थी।…

Read More

यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए:विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार की तैयारी

लखनऊ।यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटबैंक को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।चुनाव से पहले 20 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपए की 3 किस्तें दी जाएंगी। सरकार में योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है। चुनाव अगले साल जनवरी-फरवरी में हो सकते हैं।दरअसल, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद…

Read More

संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली

नई दिल्ली।संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली।लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में आखिरी दिन MMDR संशोधन बिल पास हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया।मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में…

Read More

वाहन चालक और ठेले वालों से यातायात प्रभावित: फ्रीगंज के मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति

उज्जैन। नगर निगम ने वर्षों बाद फ्रीगंज मुख्य बाजार से समानांतर लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को सख्ती से हटाकर दुकानों के सामने चौड़ी सड़क दिखाई देने लगी थी। कार्रवाई की सराहना भी हुई, लेकिन यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार अब भी नजर नहीं आ रहा है। अमरसिंह मार्ग, कमला नेहरू मार्ग सहित फ्रीगंज के कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर कई बार जाम की स्थिति बन रही है।इसकी प्रमुख वजह सड़कों और चौराहों पर बेतरतीब खड़े सब्जी-फल के ठेले और बीच सड़क में पार्क किए जाने वाले वाहन बताए जा…

Read More

महाकाल लोक में विवाद, जयपुर के परिवार पर केस दर्ज

उज्जैन। महाकाल लोक में बुधवार रात श्रद्धालु परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई जो मारपीट में बदल गई। मामला महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।बताया जा रहा है कि जयपुर का परिवार धार्मिक यात्रा पर आया हुआ था। रात 8:30 बजे का महाकाल लोक में परिवार घूम रहा था उसी दौरान सप्त ऋषि प्रतिमा के समीप श्रद्धालु परिवार का सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट हो गई।…

Read More