अवैध खनिज परिवहन के 4 मामलों में कलेक्टर ने किया  एक लाख से अधिक का जुर्माना 

नीमच। , जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर कुल एक लाख 3 हजार 39 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर की गई।      जिला खनिज अधिकारी के अनुसार 8 अगस्‍त 2026 को तहसील नीमच के बघाना में जांच के दौरान …

Read More

स्वतंत्रता दिवस: चौराहा से लेकर बाजारों तक पुलिस की नजर

उज्जैन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पहले गुरूवार शाम से पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। चौराहा से लेकर बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। आजादी के जश्न में कोई व्यवधान ना पड़े, इसको लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रही है। गुरूवार शाम को एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम…

Read More

पिपलोदा बागला स्टेशन पर मिली युवक की कटी लाश

उज्जैन। पिपलोदा बागला स्टेशन पर बुधवार-गुरूवार रात ट्रेन के सामने आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कई टुकड़ों में मिली है, जीआरपी मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। ट्रेन से कटने का एक मामला मोहनुपरा रेलवे ट्रेक पर भी सामने आया है। जीआरपी ने बताया कि पिपलोदा बागला स्टेशन पर रात में पटरियों के बीच एक युवक की कटी लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल देख प्रतीत हुआ कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके…

Read More

केन्द्रीय जेल की सलाखों से 9 बंदियों को मिलेगी रिहाई

उज्जैन। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर इस बार केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ की सलाखों से 9 बंदियों को रिहा किया जायेगा। जेल मुख्यालय से रिहाई का आदेश आ चुका है। शनिवार को ध्वजारोहण के बाद उन्हे अपराध मुक्त नई जिंदगी की शुरूआत करने के लिये छोड़ दिया जायेगा। प्रदेश में राष्ट्रीय पर्वो पर जेलों में आजीवन कारावास की सजा काटने वाले बंदियों को उनके अच्छे आचरण पर समय से पहले रिहाई देने का प्रावधान तय किया गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश की जेलों से 530…

Read More

चार खातों से 3.17 लाख गायब, पुलिस तलाश रही सुराग सावधान: साइबर ठग हर दिन बदल रहे तरीका

उज्जैन। आॅनलाइन होने वाले फ्रॉड को लेकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन साइबर ठगी करने वाले हर दिन तरीका बदल रहे है और लोगों के खातों से हजारों का ट्रांजेक्शन कर पुलिस को चुनौती दे रहे है। गुरूवार को चार मामले सामने आये। ठगों ने 3.17 लाख उड़ा दिये थे। चारों मामलों में पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किये है। डिजीटल क्रांति के युग में लोगों को मिली इंटरनेट सुविधा और आॅनलाइन ट्रांजेक्शन की व्यवस्था ने उनके समय की बचत और काम को आसान बना दिया…

Read More

शहर में रहते हुए गांवों में नौकरी करने वाले शिक्षकों की बढी परेशानी शिक्षकों को 10 बजे के पहले लगाना होगी ई-अटेंडेस

उज्जैन।ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू कर प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्टिव लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। अब शिक्षकों को ताजा निर्देश जारी कर कहा गया है कि उन्हें दस बजे के पहले विद्यालय में पहुंचकर ई अटेंडेंस लगाना होगी। इसके बाद अगर साढ़े दस बजे तक ई अटेंडेंस लगाते हैं तो देरी का कारण बताना होगा। इस अवधि के बाद ई अटेंडेंस को मान्य नहीं किया जाएगा। इस आदेश से अकेले उज्जैन जिले में 8 हजार से अधिक शिक्षक…

Read More

कंठाल-सतीगेट-छत्री चौक मार्ग के शेष कार्यों में तेजी, वैकल्पिक यातायात मार्ग की बनेगी योजना निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण, 150 मीटर पीक्यूसी सड़क का कार्य पूरा

उज्जैन। बाबा महाकाल की राजसी सवारी के मद्देनजर कंठाल चौराहा से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। निगम द्वारा कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में भी निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मार्ग पर लगभग 150 मीटर पीक्यूसी सड़क का निर्माण कार्य…

Read More

बस किराया 37 प्रतिशत तक बढ़ा,संचालकों की बल्ले-बल्ले संचालक भी हौले-हौले बोले 25 फीसदी से ज्यादा जरूरत नहीं थी   -मोटरयान नियम में सुविधा का जिक्र किताब तक सिमटा , जमीनी हकीकत अलग

  उज्जैन। परिवहन विभाग ने बसों में किराया करीब 37% तक बढ़ा दिया है। फैसले से बस संचालकों की चांदी हो गई, लेकिन रोज सफर करने वाले यात्रियों की जेब सपाट हल्की हो रही है। बस संचालक भी हौले –हौले ही सही यह मान रहे हैं कि इतनी बढ़ोतरी की जरूरत नहीं थी। किराया वृद्धि के साथ ही मोटरयान अधिनियम में सुविधा का जिक्र है लेकिन जमीन पर यह सुविधा नहीं मिल रही है।बसों में नियमों के पालन को लेकर हमेशा से ही विवाद की स्थिति रही है। न तो बसों…

Read More

भाटखेड़ा फंटा पर कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दुखद मौत 

नीमच। शहर के बाईपास महू रोड स्थित भाटखेड़ा फंटे के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की कंटेनर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार व्यक्ति रठाजना की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में जीरन के समीप  महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट ली, दोनों बाइक से…

Read More

घर में सोए व्यक्ति के कान से सोने के झेले खींचे :बदमाशों की तलाश में पुलिस

नीमच।जिले के मनासा थानान्तर्गत आने वाले ग्राम मालखेड़ा में बीती रात चार अज्ञात बदमाशों ने 50 वर्षीय सूरजमल बजारा के घर में बेखोफ प्रवेश किया व घर के हॉल में सो रहे सरजमल बजारा के कान से सोने के झेले खींचकर फरार हो गए। कान से डोले खींचने के कारण सूरजमल के कान कट गये और खून बह निकला। तुरंत परिजनों ने सूरजमल को चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया व उसके बाद सूरजमल ने मनासा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में लेकर बदमाशों की तलाश प्रारम्भ…

Read More