नेपानगर। नेपा लिमिटेड, नेपानगर में श्रमिकों का शोषण चरम पर है। संस्थान में कार्यरत स्थायी, संविदा और बदली कर्मचारियों का लगभग 17 माह का वेतन लंबित है। दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार सिर पर हैं, लेकिन कर्मचारियों के घरों में खाली हाथ का अंधेरा है।नेपामिल्स श्रमिक संघ (मान्यता प्राप्त – इंटक) ने इस गंभीर मामले को लेकर मुख्य महाप्रबंधक कारखाना को 12 अक्टूबर 2026 को पत्र लिखा है। संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने पत्र में सीधे तौर पर प्रबंधन पर नए श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है।पत्र में…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बोतलों में बिक रहा पानी, शुद्धता की जांच पर तीन साल से ताला बिना जांच कैसे तय होगी पानी की शुद्धता?
सारंगपुर।गर्मी हो या सफर, होटल-ढाबों से लेकर छोटी दुकानों तक पैक्ड पानी की बोतल हर जगह आसानी से मिल जाती है। बोतल पर छपा नाम और आकर्षक पैकिंग देखकर ग्राहक इसे सुरक्षित मानकर खरीद लेते हैं। लेकिन बोतल के भीतर भरा पानी कहां तैयार हुआ, उसकी गुणवत्ता की जांच कब हुई और वह पीने के लिए कितना सुरक्षित है, इन सवालों के जवाब उपभोक्ता को आसानी से नहीं मिलते। सारंगपुर क्षेत्र में पडताल में पैक्ड पानी की बिक्री और उसकी गुणवत्ता की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं।…
Read Moreसमग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव, समग्र 2.0 से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
इंदौर । मध्य प्रदेश सरकार समग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। समग्र 2.0 के नाम से विकसित नए पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। नई व्यवस्था से हितग्राहियों की जानकारी के सत्यापन और रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नए पोर्टल में परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी को अधिक व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने तथा उसका सत्यापन करने पर जोर दिया जाएगा। इससे फर्जी नामों,…
Read Moreहोलकर कॉलेज के बाहर स्टूडेंट भूख हड़ताल पर:मांगों को लेकर करणी सेना छात्र संगठन का प्रदर्शन
इंदौर।होलकर साइंस कॉलेज के बाहर सोमवार दोपहर अपनी मांगों को लेकर दो स्टूडेंट अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक वे भूख हड़ताल कर सकते हैं तब तक वे यहां बैठेंगे। ये दोनों स्टूडेंट्स राजपूत सेना छात्र संगठन के पदाधिकारी भी हैं।उनका कहना है कॉलेज द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पूरा मामला पिछले महीने गणेश चतुर्थी के दौरान हुई मारपीट की घटना का है। भूख हड़ताल पर राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के होलकर कॉलेज के उपाध्यक्ष व स्टूडेंट…
Read Moreनवरात्रि पूजन में गए परिवार के सूने फ्लैट का ताले तोड़कर लाखों की चोरी: 4 महीने में दूसरी वारदात
इंदौर।तेजाजी नगर क्षेत्र में पत्थर मुंडला आरटीओ रोड स्थित 6 मंजिला स्टार बेन्स बिल्डिंग में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने दूसरी मंजिल पर स्थित सूने फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना रविवार दोपहर की है। परिवार नवरात्रि पूजन में शामिल होने गया था। सोमवार को पीड़ित परिवार शिकायत करने थाने पहुंचा।पूजन में गया था परिवार-फ्लैट में रहने वाले गोलू जायसवाल रविवार दोपहर करीब 3 बजे पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने बड़े भाई के घर आयोजित नवरात्रि पूजन और आरती में…
Read Moreसऊदी अरब पर बड़ा हमला:हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल दागी, भारतीय समेत 13 लोगों की मौत
रियाद।यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार रात सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट पर हमला किया। इसमें एक भारतीय समेत 13 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हुए।इसके बाद सऊदी सरकार ने रियाद एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन रोक दिया। हालांकि अगले ही दिन रविवार को हूती विद्रोहियों ने घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले टर्मिनल पर हमला कर दिया। इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई।10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुआ हमला पिछले एक दशक में सऊदी अरब पर सबसे बड़ा हमला था। इससे…
Read Moreपहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई होगी:IIT बॉम्बे ने बनाया, केरलम में शुरुआत
नई दिल्ली।अब इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV से यात्रा करने के साथ उसकी बैटरी का इस्तेमाल घर में बिजली सप्लाई करने के लिए भी कर सकते हैं। बॉम्बे की ग्रिड इंटीग्रेशन लैब ने IIT कैंपस में तीन साल तक प्रयोग किए। इस दौरान दिन में इलेक्ट्रिक कार सोलर पैनल से चार्ज होती और रात में एक प्रोफेसर के घर में बिजली सप्लाई करती।इसने घर के सभी उपकरणों का लोड उठाया और प्रोफेसर के बिजली बिल में करीब 30% की कमी भी आई। EV की बैटरी से घर में बिजली सप्लाई करने…
Read Moreराहुल बोले- विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात:इसमें कोई भी आ सकता है; कार्यकर्ता बाराखंभा रोड पर जुटे
दिल्ली।राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के ‘सुप्रीम कोर्ट तक’ मार्च के पहले राहुल ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया गया है और ट्रेनें-बसें रोकी जा रही हैं। विपक्ष का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी…
Read Moreतनावमुक्त पुलिस बेहतर सुरक्षा का संकल्प दो सौ पुलिसकर्मियों के साथ नवआरक्षकों ने किया योग
उज्जैन। कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी और मानसिक दबाव के बीच पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को ईशा फाउंडेशन के सहयोग से योग फॉर मेंटल हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवआरक्षकों ने योग-ध्यान का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरानं ईशा फाउंडेशन की प्रमाणित हठ योग शिक्षिका और पूर्वा मंजरेकर ने प्रतिभागियों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान स्वयंसेवक हितेश चौहान, अभिषेक…
Read Moreक्षिप्रा नदी से मिली युवक की लाश,मालीपुरा मार्ग पर मिले युवक की मौत,किराये के मकान मृत मिला भिंड का युवक
उज्जैन। क्षिप्रा नदी से रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलना सामने आया है। युवक नहाने के दौरान डूबा था। पुलिस द्वारा उसकी पहचान के प्रयास शुरू किये गये। युवक ग्राम करेली राजगढ़ का रहने वाला सामने आया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि क्षिप्रा नदी रामघाट से नृसिंहघाट की ओर जाने वाले मार्ग के बीच से पानी में डूबी हुई एक लाश की सूचना मिली थी। पुलिस ने लाश का बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संभवत: वह नहाने के दौरान डूबा है। पुलिस ने उसकी…
Read More