नवरात्रि पूजन में गए परिवार के सूने फ्लैट का ताले तोड़कर लाखों की चोरी: 4 महीने में दूसरी वारदात

इंदौर।तेजाजी नगर  क्षेत्र में पत्थर मुंडला आरटीओ रोड स्थित 6 मंजिला स्टार बेन्स बिल्डिंग में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने दूसरी मंजिल पर स्थित सूने फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना रविवार दोपहर की है। परिवार नवरात्रि पूजन में शामिल होने गया था। सोमवार को पीड़ित परिवार शिकायत करने थाने पहुंचा।पूजन में गया था परिवार-फ्लैट में रहने वाले गोलू जायसवाल रविवार दोपहर करीब 3 बजे पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने बड़े भाई के घर आयोजित नवरात्रि पूजन और आरती में शामिल होने बिहाड़िया गए थे। शाम करीब 5 बजकर 11 मिनट पर पड़ोसियों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पड़ोसियों ने गोलू को फोन कर इसकी जानकारी दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment