नगर निगम ने नीलगंगा क्षेत्र से हटाया अवैध अतिक्रमण प्लेटफॉर्म नंबर 8 के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए, दो पीपल के पेड़ों का पुनः प्रत्यारोपण किया

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित करने और आवागमन सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर नीलगंगा क्षेत्र में प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए। निगम की रिमूवल गैंग ने जेसीबी की मदद से यह कार्रवाई की। लोटी तिराहे से नीलगंगा पेशवाई मार्ग तक कार्रवाई निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने…

Read More

रतलाम मंडल ने ₹21.34 करोड़ से अधिक का उत्पादकता आधारित बोनस जारी किया

उज्जैन। कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद रतलाम मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल ₹21,34,36,525/- (इक्कीस करोड़ चौंतीस लाख छत्तीस हजार पाँच सौ पच्चीस रुपये) की बोनस राशि जारी कर दी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इस उपलब्धि के साथ रतलाम मंडल भारतीय रेलवे के स्तर पर बोनस राशि जारी करने वाला प्रथम मंडल बना है। यह उपलब्धि मंडल की कार्यकुशलता, त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई तथा लेखा एवं कार्मिक विभाग के बीच…

Read More

पटेल नगर में बेसमेंट का खेल! निगम का नोटिस, तीन दिन में दिखाने होंगे जमीन और नक्शे के दस्तावेज

इंदौर। स्कीम नंबर 31 के पटेल नगर स्थित मकान नंबर 53 में निर्माण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना अनुमति बेसमेंट बनाने और मकान का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायत पर निगम के जोन-18 के भवन अधिकारी ने दामजी पटेल, हरीश पटेल सहित संबंधित लोगों को नोटिस थमा दिया है। अब तीन दिन में दस्तावेज पेश करने होंगे, वरना निगम की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।          नोटिस में निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

बिजली,सिंचाई,कर्ज,नहर जैसे मुद्दों पर जुटेंगे किसान समस्याओं को लेकर आज  उज्जैन में आंदोलन

उज्जैन। किसान समस्याओं को लेकर गुरूवार को उज्जैन में बडे प्रदर्शन की संभावना है। भारतीय किसान संघ जिला ईकाई ने इसका आव्हान किया है।आंदोलन के तहत उज्जैन जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा कर अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को किसान सौंपेगे।किसान संघ के जिलाअध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के सोश्यल मिडिया पर जिले के किसानों से उज्जैन आने का आव्हान किया है। इसमें बताया गया है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय किसान संघ मैदान में उतरकर प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग रखेगा।ज्ञापन…

Read More

अवैध जुआ-सट्टा खेलते 27 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का मश्रुका जब्त

मंदसौर। जिले की पुलिस थाना भानपुरा को अवैध जुआ और सट्टा पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मौके से कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 हजार 610 रुपये नगद, करीब 20 लाख रुपये का हिसाब लिखी हुई 288 सट्टा अंक पर्चियाँ, 52 ताश के पत्ते, 24 मोबाइल फोन, 2 कैलकुलेटर, 8 डायरियाँ और मौके से 20 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इसके…

Read More

चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नेपानगर। चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। नेपानगर-अंबाडा सड़क मार्ग पर  देर रात हुई इस घटना में चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।पुलिस द्वारा आग लगने…

Read More

12 घंटे में पिकअप चोरी का पर्दाफाश, 24 लाख का मशरूका जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सनावद। सनावद पुलिस ने पिकअप चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की चोरी गई बोलेरो पिकअप और वारदात में इस्तेमाल की गई 14 लाख रुपये की स्विफ्ट कार बरामद की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत 24 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को गृह निर्माण कॉलोनी निवासी ललित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई की बोलेरो पिकअप क्रमांक MP41GA2531 रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान…

Read More

लोड शेडिंग से बेहाल ग्रामीण व कस्बाई अंचल, कलेक्टर से व्यवस्था सुधारने ने की मांग

 सारंगपुर।ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इन दिनों लोड मैनेजमेंट के नाम पर की जा रही अघोषित एवं भीषण बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में सुबह से लेकर देर रात तक घंटों बिजली गायब रहने से न केवल लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे-छोटे व्यवसायों और कृषि कार्यों पर भी इसका गहरा विपरीत असर पड रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों की पढाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य…

Read More

प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी: दो पर FIR, एग्रीमेंट के बाद न कब्जा दिया और न कराई रजिस्ट्री

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में ब्रोकर और प्लॉट बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोप है कि दोनों ने प्लॉट का सौदा करने के बाद फरियादी से 7 लाख 80 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने शिकायत में बताया कि उन्होंने नंदबाग में…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल के पास 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी:सैलरी से 223% ज्यादा: 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

इंदौर/देवास।लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास स्थित उसके निवास समेत इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की।शुरुआती जांच में आरोपी के पास करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। लोकायुक्त के अनुसार, यह उसकी आंकी गई आय से करीब 223% ज्यादा है।पुलिस विभाग में होने का प्रभाव दिखाता था-शिकायत में आरोप…

Read More