प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी: दो पर FIR, एग्रीमेंट के बाद न कब्जा दिया और न कराई रजिस्ट्री

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में ब्रोकर और प्लॉट बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोप है कि दोनों ने प्लॉट का सौदा करने के बाद फरियादी से 7 लाख 80 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने शिकायत में बताया कि उन्होंने नंदबाग में एक प्लॉट का सौदा 9 लाख 30 हजार रुपए में तय किया था। इस सौदे के लिए एग्रीमेंट भी किया गया था। फरियादी ने 7 लाख 80 हजार रुपए नकद और ऑनलाइन माध्यम से दिए थे। इसके बावजूद उन्हें प्लॉट का कब्जा नहीं मिला और रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment