फर्नीचर गोदाम में आग से लाखों का नुकसान दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जीरापुर। माचलपुर रोड स्थित कॉन्वेंट स्कूल के पास, नगर परिषद अध्यक्ष के मकान के पीछे कॉलोनी में बने एक फर्नीचर गोदाम में शाम करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटें लगभग 8 से 10 मीटर ऊंचाई तक उठती रहीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जीरापुर, माचलपुर व छापीहेड़ा से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही विभिन्न स्थानों माचलपुर खिलचीपुर व जीरापुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया…

Read More

शुजालपुर में गूंजा गर्भ संस्कार का शंखनाद

शुजालपुर। शहर के कान्हा का वृंदावन गार्डन में दिव्य संतान प्रकल्प अंतर्गत शंखनाद गर्भ संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इंदौर से आए वरिष्ठ चिकित्सक दंपति डॉ. अनिल गर्ग एवं डॉ. सीमा गर्ग ने गर्भ संस्कार विषय पर वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान आहार, मानसिक स्थिति, पारिवारिक वातावरण और आध्यात्मिक साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, संतुलित जीवनशैली और संस्कारयुक्त परिवेश से गर्भस्थ शिशु का सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष…

Read More

नेशनल हाईवे पर किसानों का चक्काजाम: भीषण गर्मी में वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान

उज्जैन।भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को सैकड़ों किसानों के साथ उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब दो घंटे तक चले जाम को खुलवाने के लिए अधिकारी लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन किसान जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा को हटाने की मांग पर अड़े रहे। घट्टिया, नजरपुर, निपानिया, जैथल, पिपलिया हरजी और घोंसला सहित आसपास के गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल हुए।घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया गोयल में किसानों ने स्लॉट बुकिंग में देरी, सत्यापन की दिक्कतों और घंटों लाइन…

Read More

मेघूदत गार्डन में शादी के लिए बुलाकर सेल्फी के बहानेयुवती से छेड़छाड़, आरोपी पर FIR दर्ज

इंदौर। मेघदूत गार्डन में 18 साल की युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ गार्डन गई थी। यहां कमल चौधरी ने शादी के लिए एक लड़का दिखाने की बात कही और कार्तिक का नंबर दिया।कार्तिक ने मिलने के लिए बुलाया। बुआ ने दोनों को बात करने के लिए अकेला छोड़ा, इसी दौरान आरोपी ने अश्लील बातें कीं और गलत तरीके से छूने लगा।सेल्फी लेने के…

Read More

केयरटेकर ने बुजुर्ग को नशा देकर लूटा: जेवर लेकर भागा; प्लॉट पर कब्जा किया, 2 पर केस

इंदौर। गुमाश्ता नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को नशा देकर लूट का मामला सामने आया है। केयरटेकर बनकर आया युवक सोने की चेन, ब्रेसलेट समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया।घटना द्वारकापुरी इलाके की है। बुजुर्ग ओमप्रकाश मूंगड चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखरेख करने वाला राजगढ़ निवासी दिलीप सिंह छुट्टी पर था, इसलिए परिवार ने एजेंसी संचालक उमराव सिंह के माध्यम से फिरोजाबाद निवासी यश को 10 दिन के लिए बुलाया था।रविवार को आरोपी ने योजना बनाकर बुजुर्ग को नशा दिया। उनके सोने के बाद सोने की चेन,…

Read More

रामकी एनवायरो कंपनी में 3धमाके:1 किमी दूर तक आवाज गूंजी; ग्रामीण इलाकों में दहशत

इंदौर।पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में रामकी एनवायरो कंपनी में मंगलवार को तीन धमाके हुए। धमाकों की गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई।विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी के निकटवर्ती तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने झटके महसूस किए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी…

Read More

डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 67 लाख:रतलाम के अकाउंट में जमा हुआ 47 लाख; 4 गिरफ्तार

रतलाम।तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख 75301 रुपए ठगे गए। ठगी गई राशि का एक हिस्सा 47 लाख 75,301 रुपए रतलाम में फेडरल बैंक के एक अकाउंट में जमा हुआ। रतलाम पुलिस ने रविवार को संबंधित जिस खाते में रुपए जमा हुए उसके खाता धारक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। रतलाम के खाता धारक का बैंक अकाउंट म्यूल अकाउंट के रूप में यूज किया है। इसके बदले खाताधारक को कमीशन देने की बात सामने आई है।एसपी अमित कुमार ने बताया नेशनल…

Read More

IDAबिल्डिंगकेछठे फ्लोर पर लगी आग ब्रिगेडकर्मियों नेपाइपों को जोड़कर डाला पानी; पाया काबू

इंदौर।इंदौर के स्कीम नंबर 136 में IDA की बिल्डिंग में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग छठे माले पर एक फ्लैट के लगी थी। आग की लपटे बिल्डिंग के बाहर से ही नजर आने लगी थी।आग की लपटे सातवें माले की बालकनी तक पहुंच गई, जहां रखा सामान भी जल गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। वक्त रहते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए थे। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।फायर ब्रिगेड से मिली…

Read More

सोनिया गांधी का दावा- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा:पूछा- विशेष सत्र की क्या जरूरत; 3 पार्टियों का व्हिप जारी

नई दिल्ली।कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को महिला आरक्षण को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने द हिन्दू (अखबार) में लिखा कि पीएम विपक्षी दलों से उन बिलों का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं, जिन्हें सरकार संसद के विशेष सत्र में जबरदस्ती पास कराना चाहती है।उन्होंने लिखा कि यह सब तब हो रहा है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इस जल्दबाजी का सिर्फ एक ही मकसद राजनीतिक फायदा उठाना है। सरकार ने 2023 में ही…

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत:; वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक

ठाणे (महाराष्ट्र)।महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Read More