इंदौर। मेघदूत गार्डन में 18 साल की युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ गार्डन गई थी। यहां कमल चौधरी ने शादी के लिए एक लड़का दिखाने की बात कही और कार्तिक का नंबर दिया।कार्तिक ने मिलने के लिए बुलाया। बुआ ने दोनों को बात करने के लिए अकेला छोड़ा, इसी दौरान आरोपी ने अश्लील बातें कीं और गलत तरीके से छूने लगा।सेल्फी लेने के बहाने किया टच-पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने की कोशिश की। विरोध करने पर वह तुरंत वहां से बुआ के साथ लौट आई।बाद में मां को पूरी घटना बताने के बाद सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।