नेशनल हाईवे पर किसानों का चक्काजाम: भीषण गर्मी में वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान

उज्जैनभारतीय किसान संघ ने मंगलवार को सैकड़ों किसानों के साथ उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब दो घंटे तक चले जाम को खुलवाने के लिए अधिकारी लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन किसान जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा को हटाने की मांग पर अड़े रहे। घट्टिया, नजरपुर, निपानिया, जैथल, पिपलिया हरजी और घोंसला सहित आसपास के गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल हुए।घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया गोयल में किसानों ने स्लॉट बुकिंग में देरी, सत्यापन की दिक्कतों और घंटों लाइन में खड़े रहने की परेशानी के विरोध में यह कदम उठाया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन 2 बजे तक जारी रहा, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में बसों और अन्य वाहनों में सवार यात्री भी परेशान होते रहे।

मौके पर एसडीएम राजाराम करकरे, डीएसपी भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी करण खोवाल और तहसीलदार आदर्श शर्मा पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों पर डटे रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment