रतलाम। पुलिस ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये नकदी की सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने फरियादी मनीष पटवा के विश्वसनीय कर्मचारी फरदीन खान 22 वर्ष गिरफ्तार किया है। उसने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली गई है। वारदात को ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर अंजाम दिया गया था, जिसकी पूरी प्लानिंग व्हाट्सएप पर ‘ओके’ (OK) कोड मैसेज…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, घाटों के मंदिरों में घुसा पानी निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा डूबा, सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, होमगार्ड व एसडीआरएफ तैनात
उज्जैन। इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार को नदी का पानी बढ़ने से घाटों के किनारे स्थित कुछ मंदिरों में पानी प्रवेश कर गया। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे का नजारा पूरी तरह बदल गया और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी। रामघाट क्षेत्र में पुराने पुल को तोड़कर उस स्थान पर जो नया पुल बनाया जा रहा है उस निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा भी पानी में डूब गया। पुल का…
Read Moreचलती ट्रेन में गूंजी किलकारीजच्चा-बच्चा स्वस्थ -खाचरौद स्टेशन पर अस्पताल में दाखिल किया
उज्जैन। सूरत से नई दिल्ली जा रही ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को न सिर्फ चलती ट्रेन में सुरक्षित प्रसव हुआ, बल्कि रेलवे स्टाफ और सह-यात्रियों की तत्परता से मां और नवजात बच्ची को समय पर चिकित्सीय सहायता भी मिल सकी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12925 (पश्चिम एक्सप्रेस) जब रतलाम से खाचरोद के बीच दौड़ रही थी, तभी कोच संख्या S-6 के शौचालय…
Read Moreरामघाट पर हादसा टला:शिप्रा में डूब रहे यूपी के 2 श्रद्धालुओं को SDRFके जवानों ने बचाया
उज्जैन।उज्जैन के रामघाट पर गुरुवार सुबह शिप्रा नदी में स्नान के दौरान डूब रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवानों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आए विनय (35), प्रभात (28) और हर्ष (24) महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद सुबह करीब 7 बजे रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रभात गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के…
Read Moreस्कूली बसों के फिटनेस का परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड नहीं
उज्जैन।स्कूली बसों के फिटनेस का परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में इनका रिकॉर्ड शो नही हो रहा है। सुधार कराए बगैर संचालन अवैध करार दिया जा रहा है।1 जुलाई को स्कूल शुरू होने के पहले ही दिन इस समस्या के चलते कुछ स्कूली बसें तो चल ही नही पाई। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने जाना पड़ा। इधर, परिवहन विभाग की तरफ से स्कूल बस संचालकों को स्पष्ट कह दिया है कि वे किसी भी प्रकार की रिस्क न लें और न ही उन्हें मुश्किल में डाले।बस…
Read Moreनेशनल हाईवे पर रात 3 बजे खुला 25 km लंबा जाम:बसों, कारों में11 घंटे तक फंसे रहे लोग
महू।मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर लगा 25 किमी लंबा जाम आखिरकार 11 घंटे बाद गुरुवार तड़के 3 बजे खुल गया। रात भर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे।भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बसों, ट्रकों और निजी कारों में सफर कर रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस, भूख और प्यास से परेशान रहे। बता दें कि सड़क निर्माण कंपनी की ओर से घाट सेक्शन में किए जा रहे पेविंग (पेज) वर्क के कारण…
Read Moreकर्ज नहीं चुका पाने के तनाव में डिलीवरी बॉय ने जहर खाकर दी जान
इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड का कर्ज नहीं चुका पाने के तनाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, देर रात हुई मौत-चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार व्यास नगर निवासी लखन (25) पुत्र राजू कोटे ने बुधवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने बड़े भाई करण को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो…
Read Moreसुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़ा कपल, प्रपोज किया; दोनों गिरफ्तार
न्यूयॉर्क।\ न्यूयॉर्क में एक कपल सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़ गया।दोनों ने वहां “व्हेन द पावर ऑफ लव बीट्स द लव ऑफ पावर, द वर्ल्ड नोज पीस” लिखा बैनर लहराया और फिर एक-दूसरे को प्रपोज किया। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।इसके बाद पुलिस और इमरजेंसी सर्विस के जवान सीढ़ियों के जरिए दोनों तक पहुंचे और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। एंजेला निकोलाउ और इवान कुजनेत्सोव के खिलाफ सेंधमारी, अवैध घुसपैठ, लापरवाही से जान खतरे में डालने और संपत्ति…
Read Moreमहबूबा मुफ्ती को खामेनेई के अंतिम संस्कार में:ईरान ने विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया
तेल अवीव/तेहरान।जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का न्योता मिला है।पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती 3 से 6 जुलाई के बीच तेहरान में होने वाले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें ईरान ने भारत की विशेष अतिथि के तौर पर आधिकारिक निमंत्रण भेजा है।महबूबा ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। जिंदगी में एक बार मिलने वाला ऐसा अवसर है। मैं खामेनेई…
Read Moreमोदी ने ताकाइची को छोटी बहन बताया: दोनों नेताओं ने निवेश, सेमीकंडक्टर पर चर्चा की
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में उन्हें अपनी ‘छोटी बहन’ बताया। उन्होंने कहा कि ताकाइची की यह भारत की पहली यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करना खुशी की बात है।मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसे का रिश्ता लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक में निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, तकनीक, सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने कई नई पहल पर सहमति…
Read More