ट्विशा केस: गिरिबाला-समर्थ का वॉयस सैंपल देने से इनकार:CBI ने हिरासत बढ़ाने की मांग की

भोपाल।भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपियों ने वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने दोनों की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।ट्विशा पक्ष के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि अदालत पहले ही दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दे चुकी थी। इसके बाद 6 जुलाई को CBI…

Read More

महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मांगी माफी:दान चोरी पर कहा था- बिना जेब के कुर्ते पहने

उज्जैन।महाकाल मंदिर में दान चोरी रोकने को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। पुजारियों के बिना जेब वाले कुर्ते पहनने और मंदिर में मेटल डिटेक्टर लगाने की बात कहने वाले महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ महाकाल सेना ने कार्रवाई की मांग की है।सोमवार को महाकाल सेना ने परमानंद जी महाराज को पत्र लिखकर उन्हें चारधाम मंदिर के पद से हटाने की मांग की थी। वहीं, विवाद बढ़ने पर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी से माफी मांगते हुए…

Read More

नवोदय विद्यालय के तालाब में डूबे दो छात्र:एक शव सुबह तालाब में दूसरे का 21 घंटे बाद मिला

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर के तालाब (खेत में भरे पानी) में डूबे दोनों छात्रों के शव मिल गए। 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल का शव मंगलवार सुबह पानी पर उतराता मिला था, जबकि 14 साल के रोशन बरेठा का शव घटना के 21 घंटे बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने ढूंढ़ निकाला। दोनों शव मर्चुरी भेजे गए हैं, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।जानकारी के अनुसार दोनों छात्र सोमवार देर शाम हॉस्टल से लापता हो गए थे। जब दोनों अपने कमरों…

Read More

29 में से 15 टन चने की खेप में हेराफेरी,ड्राइवर पर केस:पत्थर और केन रखकर वजन बराबर किया

इंदौर।इंदौर में ट्रक से लाए जा रहे चने की खेप में हेराफेरी का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर सोमवार को भंवरकुआ पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि 29 टन चने में से करीब 15 टन चना रास्ते में गायब कर दिया गया। वजन बराबर दिखाने के लिए ट्रक में पत्थर और पानी की केन रख दी गई।हरदा से मंगाया था चना-भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक पालदा स्थित एग्रो एलएलपी दाल मिल के संचालक राजुल सारडा ने…

Read More

इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर युवक से ऑनलाइन ठगी: टास्क के नाम पर पैसे जमा कराए

इंदौर।इंदौर में नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक को इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देख आवेदन करना महंगा पड़ गया। ठगों ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लिए, फिर टेलीग्राम पर टास्क पूरा कराने के बहाने अलग-अलग क्यूआर कोड पर रकम जमा कराते रहे। मामला अन्नपूर्णा थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सुदामा नगर निवासी राजीव चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह नई नौकरी की तलाश कर रहे थे। 8…

Read More

राममंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बोले-3 करोड़ तक की चोरी हुई:अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए

अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा- जहां तक मेरा अनुमान है करीब 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई होगी। 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की बात गलत है।गोविंददेव गिरि ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र…

Read More

बंगाल की खाड़ी में 9 मछुआरों के शव मिले:; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता

कोलकाता।पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के पास बंगाल की खाड़ी में डूबे एक ट्रॉलर से आठ दिन बाद नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं। छह मछुआरे अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।’जय मां काली’ नाम का ट्रॉलर 2 जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर समुद्र में मछली पकड़ने निकला था। 6 जुलाई के बाद ट्रॉलर से संपर्क टूट गया था।अधिकारी ने बताया कि समुद्र में कई दिन रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुके हैं…

Read More

मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हाई कोर्ट में याचिका ; नीलामी गलत होने का आरोप

, लंदन।लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो गया है। पीटरबरो सिटी काउंसिल ने न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स को नीलामी के बाद एक मुस्लिम संस्था, यूनाइटेड किंगडम इस्लामिक मिशन, को बेचने का फैसला किया है।इसी परिसर में भारत हिंदू समाज का मंदिर चलता है, जो शहर और आसपास रहने वाले हजारों हिंदुओं का प्रमुख पूजा और सांस्कृतिक केंद्र है। फैसले से नाराज भारत हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बिक्री प्रक्रिया को चुनौती दी है।भारत…

Read More

ईरानी हमले में भारतीय की मौत, डिप्लोमेट तलब:; अमेरिका की ईरान पर 5 घंटे बमबारी

तेल अवीव/तेहरान।होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने सोमवार देर रात UAE के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। हमले में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि 6 भारतीय नागरिकों समेत 8 लोग घायल हैं।भारत ने मंगलवार सुबह ईरान के उप राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत ईरानी डिप्लोमेट्स को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने घटना पर गंभीर चिंता जताई और ईरानी मिशन से जवाब मांगा। इधर, अमेरिका ने मंगलवार सुबह ईरान पर करीब पांच घंटे बमबारी की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा…

Read More

जल जीवन मिशन का कार्य तीन साल बाद भी अधूरे: ग्रामीण हो रहें परेशान

जगोटी।केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को कतिपय बड़े अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदार के धीमी गति व स्तरहीन कार्य से पलीता लग रहा है, तीन साल पहले हर घर घर नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकांश गांवों में सीमेंट कांक्रीट की खोदी गई आंतरिक सड़कों को जर्जर कर जहां गांवों का आंतरिक सौंदर्य नष्ट कर दिया गया वहीं गांव में आवागमन भी पीड़ादायक बना दिया है। महिदपुर तहसील के बड़े गांव जगोटी में तीन साल बाद भी दो तिहाई आबादी नलों के…

Read More