भोपाल।भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपियों ने वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने दोनों की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।ट्विशा पक्ष के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि अदालत पहले ही दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दे चुकी थी। इसके बाद 6 जुलाई को CBI सैंपल लेने पहुंची थी। आरोप है कि समर्थ सिंह ने वॉयस सैंपल देने से साफ इनकार कर दिया, जबकि गिरिबाला सिंह ने एक बार सैंपल दिया, लेकिन दोबारा सैंपल लेने की प्रक्रिया के दौरान आगे सहयोग नहीं किया। CBI ने इसी संबंध में अदालत में नया आवेदन पेश किया।
ट्विशा केस: गिरिबाला-समर्थ का वॉयस सैंपल देने से इनकार:CBI ने हिरासत बढ़ाने की मांग की