मंदसौर। केरल के तिरुवनंतपुरम में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली 19वीं कलारीपयट्टू राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम में मंदसौर के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला कलारीपयट्टू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कोठारी व सचिव गगन कुरील के अनुसार चयनित सोनू मेघवाल, दीपेश गहलोत, संदीप आर्य, तुषार गुर्जर व दिव्यांश सोलंकी टीम के साथ रवाना हो चुके हैं। खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों व अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
कलारीपयट्टू राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ी रवाना