मंडी की दीवार खोदकर चुराए तीन क्विंटल लहसुन के 9 बॉक्स बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। कृषि उपज मंडी दलौदा में दीवार खोदकर लहसुन चोरी करने वाले दो आरोपियों को दलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब तीन क्विंटल लहसुन से भरे नौ बॉक्स (कीमत लगभग 40 हजार रु.) बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दलौदा थाना पुलिस ने फरियादी रविन्द्र पिता दशरथ पाटीदार निवासी ग्राम एलची की कृषि उपज मंडी दलौदा में बजरंग ट्रेडिंग नामक दुकान से 24 एवं 25 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने मंडी की बाउंड्रीवॉल की दीवार खोदकर उनकी दुकान से लहसुन के छः बॉक्स चोरी कर लिए थे।

इसी दौरान व्यापारी हेमंत लालवानी की दुकान से भी लहसुन के बॉक्स चोरी किए गए थे। इसके बाद 17 नवंबर की रात भी अज्ञात बदमाशों ने मंडी की दीवार खोदकर चोरी करने का प्रयास किया। मामले में व्यापारियों ने नीलामी रोककर विरोध भी दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नितेश (30) पिता प्रभुलाल मीणा तथा राकेश (24) पिता कारूलाल सूर्यवंशी दोनों निवासी ग्राम बाग्या थाना अफजलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय मंडी में घूमकर चोरी के लिए स्थान चिह्नित कर लेते थे और मंडी में छुट्टी वाली रात दीवार खोदकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment